अलीगढ़, दिसम्बर 5 -- टप्पल (अलीगढ़), संवाददाता। टप्पल क्षेत्र के गांव जलालपुर में दबिश के दौरान सिपाही को गोली मारने वाले आरोपी 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर शाका को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा था। उसके पैर में गोली लगी थी। आरोपी ने घटना के बाद राजस्थान, हरियाणा से लेकर मुंबई तक फरारी काटी थी। 30 अक्टूबर को जट्टारी निवासी शिवम पर हमले के मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर गांव जलालपुर निवासी ओमप्रकाश उर्फ शाका की तलाश में नौ नवंबर को पुलिस गांव पहुंची थीं। एक टीम में बाइक पर दो सिपाही थे, जिन्होंने हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। तभी शाका पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए खुद को छुड़ाकर भाग गया था। इसमें आरक्षी चालक देव दीक्षित को दो गोलियां लगी थीं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में थी। उसकी बहन समेत ती...