बागपत, जनवरी 7 -- बागपत। शहर के बड़ा बाजार में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मंगलवार की शाम से सैकड़ों परिवारों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 50 वर्ष पुरानी यह लोहे की लाइन बेहद जर्जर हो चुकी है, जबकि जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन अभी तक चालू नहीं हो पाई है। शहर की पेयजल व्यवस्था जुगाड के सहारे चल रही है। एक तो पहले ही नगर पालिका की चार ट्यूबवेल चालू नहीं है, ऊपर से आए दिन पाइपलाइनों में लीकेज समस्या और पुरानी जजर्र लाइनों का फूट जाना भी शहर के लोगो को लिए लगातार पेयजल समस्या का कारण बनता जा रहा है। मंगलवार की शाम शहर की शौकत मार्किट और बड़ा बाजार में पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं शहर के पुराने कस्बे और माता कालोनी में भी पेयजल...