गढ़वा, फरवरी 15 -- प्रतिनिधि, गढ़वा। जिला मुख्यालय स्थित शांति निवास हाई स्कूल के स्थापना के 50 साल पूरा होने पर स्वर्ण जयंती समारोह शनिवार को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, प्रसिद्ध चिकित्सक सह स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. पंकज प्रभात, देवनारायण प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ने कहा कि वर्ष 1975 में स्थापित शांति निवास हाई स्कूल 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुका है। यह विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम रहा है। यहां से शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.