गुरुग्राम, जुलाई 2 -- गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) ने संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) के बड़े बकायादारों पर अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। निगम ने एक करोड़ से अधिक के बकाया वाले 50 संपत्ति कर बकायेदारों की संपत्तियों को सील करने की तैयारी कर ली है। इन 50 संपत्ति कर बकायेदारों पर नगर निगम का 70 करोड़ से अधिक का बकाया है। यह पिछले पांच सालों में पहली बार है,जब निगम संपत्ति कर बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की इतनी बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। यदि सीलिंग के बाद भी बकाया का भुगतान नहीं होता है, तो इन संपत्तियों को नीलाम कर दिया जाएगा। बता दें कि निगम ने एक माह पहले ही 200 से अधिक संपत्ति कर बकायेदारों को नोटिस जारी कर बकाया जमा करवाने का निर्देश दिया था। इन 200 बकायेदारों में वह सभी शामिल थे जिन पर एक करोड़ से अधिक का बकाया है। हालांकि, नोटिस जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.