गोड्डा, अक्टूबर 16 -- कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम संपत्ति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस ने अनामिका की प्रॉपर्टी में पिछले डेढ़ दशक में भारी वृद्धि होने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 2009 में महज 50 लाख रुपये की संपत्ति की मालिक गौतम 2024 में 31.32 करोड़ रुपये की मालकिन कैसे बनीं इस बारे में उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में कहा कि दुबे की संपत्ति का जो विवरण दिया जा रहा है वह चुनाव आयोग में दिये उनके शपथ पत्र और लोकपाल के विवरण के अनुसार है। उनका कहना था कि दुबे दंपत्ति को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए, ताकि लोकपाल के कामकाज में पारदर्शिता को लेकर इससे कोई सवाल खड़े नहीं हों। अनामिका गौतम की आय का विवरण देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.