बदायूं, जुलाई 6 -- बदायूं, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुरभि की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरातेगदार निवासी देवपाल पटेल के पुत्र सुधांशु पटेल के साथ तय की थी। देवपाल गांव के मौजूदा प्रधान है। उन्होंने बताया कि शादी तय करते समय लड़का पक्ष की मांग के अनुसार सामान के अलावा उन्होंने 11 लाख रुपये दिए थे। 16 नवंबर को शादी होना तय हुई थी। वह लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। कई जगह एडवांस भी दे दिया। 15 जून को लड़के के पिता देवपाल मां विनीता उसके घर आए और शादी से पहले कार व 50 लाख रुपये मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.