मथुरा, दिसम्बर 7 -- थाना हाइवे पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर पीड़ित की शिकायती पत्र के आधार पर आठ नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें आरोप है कि करीब पांच दशक पूर्व खरीदी गयी जमीन को बेचने वाले के परिजनों ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाकर अन्य के नाम इकरारनामा कर दिया। इसके एवज में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। न देने पर परिवार के व्यक्ति की हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विगत दिनों डायबिल नगर, कृष्णा नगर निवासी राजेश अग्रवाल (बृजवासी उद्योग के स्वामी) ने डीआईजी को शिकायती पत्र दिया। इसके माध्यम से अवगत कराया कि हाईवे क्षेत्र में मंडी चौराहा के समीप स्थित मैसर्स बृजवासी उद्योग ने वर्ष 1971 में भगवानदास व बुलाखीदास से तथा वर्ष 1973 में शिवचरण से जमीन खरीदी गई थी। इन जमीन का दाखिला-खारिज कराकर राजस्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.