कन्नौज, मार्च 30 -- कन्नौज। गुरसहायगंज में बंद मकान का ताला तोड़कर हुई 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों को अवैध असलाह व कारतूस समेत दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से 38 लाख 86000 के जेवरात सहित 72000 की नगदी भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गुरसहायगंज में 7 फरवरी की रात चोरों ने मोहल्ला दिलशाद नगर निवासी राम अवतार गुप्ता के मकान को निशाना बनाया था। चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अलमारी के लॉक तोड़कर तकरीबन 50 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात व नगदी पर कर दी थी। घटना को लेकर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन में गुरसह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.