संतकबीरनगर, फरवरी 22 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद ज्ञानोदय शिशु सदन व लघु माध्यमिक विद्यालय मेंहदावल का एक दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह विद्यालय प्रांगण में शनिवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद व विशिष्ट अतिथि शेष प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता में दौड़, टाफी दौड़, रस्सी कूद, सुलेख, संतुलन दौड़, कला समेत 27 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 87बच्चों को पुरस्कृत करते हुए प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत ध्वजारोहण व क्रीडा शपथ के साथ शुरू हुआ। 50 मीटर बालिका जूनियर वर्ग बाधा दौड़ में अनन्या को पहला, आराध्या सिंह को दूसरा तथा दिशा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं प्राथमिक वर्ग बालिका में आंशिका, मुस्कान व आराधना ने क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्रा...