पूर्णिया, अप्रैल 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के सभी 14 प्रखंडों में रविवार को जीविका के 42 ग्राम संगठनों ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सभी 21 महिला संवाद वाहन में लगे एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से कुल तीन वीडियो दिखाए जा रहे हैं। कुल 50 मिनट के विडियो में ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा उससे जुड़ाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। वीडियो में महिलाओं के लिए आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति, नशामुक्ति अभियान, जीविका कार्यक्रम, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोषक योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मेधावृत...