मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के 50 फीसदी स्कूल बच्चों के स्वास्थ्य और सफाई को लेकर फेल हैं। जिले में महज 45 फीसदी स्कूलों में ही बच्चों के स्वास्थ्य का आंकड़ा मिला है। स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग को मिलकर बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखनी है। इस निगरानी में आधे स्कूल भी नहीं आ रहे हैं। दिसम्बर से फरवरी तक के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। जिले के सात प्रखंड ऐसे हैं, जहां एक भी स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य का आंकड़ा नहीं मिला है। इन स्कूलों में तीन महीने से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच तक नहीं हुई है। सात प्रखंडों में तीन महीने में कोई कार्यक्रम नहीं: जिले में कुल 1799 मिडिल स्कूलों में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रिकार्ड भेजना था। इसके अलावा अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम भी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.