लातेहार, फरवरी 23 -- लातेहार प्रतिनिधि। सरयू प्रखंड के गणेशपुर एवं अमवाटिकर गांव में हनी मिशन के तहत दस दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। यह प्रशिक्षण नव जागरण सेवा केंद्र रामगढ़ के सौजन्य से खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग रांची द्वारा आयोजित किया गया था। गणेशपुर पंचायत में 11 फरवरी से शुरू हुए इस कार्यक्रम के दौरान खादी आयोग रांची के कर्मी एस. डी. चौधरी एवं प्रशिक्षक मनरखन महतो ने 25-25 के बैच में प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में सरयू प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के प्रशिक्षु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नव जागरण सेवा केंद्र रामगढ़ के स्टेट कोऑर्डिनेटर रौशन कुमार एवं जिला समन्वयक धर्मेंद्र सिंह का अहम योगदान रहा। प्रशिक्षण के उपरांत सभी लाभार्थियों को 10-10 मधुमक्खी बॉक्स, आवश्यक कीट एवं मधु निकालने का यंत्र प्रदान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.