भागलपुर, अगस्त 4 -- कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। जब कोई प्यार में पड़ता है तो वो जात-पात और उम्र नहीं देखता। प्यार में पड़ा शख्स हर सीमा लांघ जाता है। एक इसी तरह का चौंकाने वाला मामला बिहार के भागलपुर जिले से सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक 50 साल की महिला ने 18 साल के लड़के शादी रचा ली है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिला के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। महिला की बेटी और दामाद ने थाने में जाकर इस शादी की शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। यह मामला भागलपुर के घोघा थाना इलाके का है। पक्कीसराय गांव के रहने वाले सालो मंडल के 18 साल के बेटे कन्हाई कुमार ने 50 साल की महिला से शादी की है। महिला अब कन्हाई के घर में उसकी पत्नी की तरह रह रही है। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया रिपोर...