मऊ, जनवरी 24 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत विकास खंड बड़रांव में करनपुर से बोझी मार्ग पर ग्राम पंचायत मद से 5 लाख 95 हजार की लागत से बने पुल का शनिवार को ग्राम प्रधान विनोद राय ने लोकार्पण किया। इस पुल के लोकार्पण होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। ग्रामसभा बडरांव के मौजा करनपुर से बोझी बाजार जाने के लिए यहां के ग्रामीणों को करीब चार किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर जाना पड़ता था, जिससे उनका समय और श्रम दोनों बर्बाद होता था। ग्रामसभा के प्रधान ने उक्त समस्या को देखते हुए करनपुर से बोझी जाने वाले मार्ग पर स्थित बरसाती नाले पर पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया और पंचायती राज विभाग से धन अवमुक्त कराकर 5 लाख 95 हजार की लागत से पुल का निर्माण कार्य कराया। उक्त नवनिर्मित पुल का लोकार्पण शनिवार को ग्रामसभा के प्रधान विनोद राय ने ग्रामवासियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.