संभल, जून 14 -- जिले की सभी चार विधानसभाओं में एक-एक पंचायत उत्सव भवन बनाए जाने हैं। शासन ने इसके लिए पौने छह करोड़ धनराशि की स्वीकृति दी है। एक भवन के निर्माण पर करीब 1.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से जारी आदेश के बाद पंचायती राज विभाग ने इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक भवन न होने से मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को शादी विवाह, मुंडन व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए महंगे किराए पर निजी गेस्ट हाउस या आयोजन स्थल लेना पड़ता है। पंचायत स्तर पर हो रही इस परेशानी को दूर करने के लिए शासन ने अब जिले की चारों विधानसभाओं संभल, असमोली, गुन्नौर व चंदौसी क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव भवन बनाए जाने का निर्देश दिया है। यह भवन ग्राम समाज की या दान की जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.