पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग की पहल पर चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल से 14 जून तक लगातार और अनवरत रूप से चला। इस दौरान जिले के सभी 14 प्रखंडों में गठित कुल 2424 जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल मिलाकर 5 लाख 64 हजार से अधिक ग्रामीण लोगों की भागीदारी दर्ज की गई, जिसमें जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कुल 4 लाख 70 हजार महिलाएं, समाज के अन्य वर्गों की 34 हजार महिलाएं तथा पुरुष वर्ग से कुल 60 हजार लोगों ने भाग लिया। इस पूरे अभियान में कुल मिलाकर 64 हजार से अधिक आकांक्षाएं दर्ज की गई। महिला संवाद के दौरान प्राप्त इन आकांक्षाओं को मोबाइल एप्प के माध्यम से दर्ज किया गया। राज्य सरकार ने राज्य भर में 18 अप...