उन्नाव, दिसम्बर 1 -- उन्नाव। किसानों के खेतों तक नहरों से पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग भारी भरकम बजट खर्च कर रहा है। शारदा व सिंचाई खंड नहरों की सफाई में इस बार 5.51 करोड़ रुपये खर्च करेगा। हालांकि सफाई कार्य में मानको का ध्यान नहीं रखा जाता है। इससे अधिकतर नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नहरों की बेहतर सफाई के लिए शारदा व सिंचाई खंड ने अपने क्षेत्र की नहरों की सफाई शुरू करा दी है। यह दोनों विभाग जिले की कुल 241 नहरें साफ करेंगे। इनकी सफाई में विभाग 5.51 करोड़ रूपये खर्च होंगे। सफाई के लिए अब महज 15 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में नहरों की बेहतर समुचित सफाई को लेकर किसान सशंकित हैं। दोनों विभागों ने काम शुरू करा दिया और इसका बजट शासन से मिलना है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है है कि...