नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- भारतीय बाजार में अब कई छोटी कारों में 6-एयरबैग को स्टैंडर्ड कर दिया गया है। इसमें मारुति ऑल्टो, वैगनआर, स्विफ्ट जैसे कई मॉडल हैं। दूसरी तरफ, आज भी कई महंगे और लग्जरी मॉडल में 6-एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर नहीं मिल रहे हैं। इसमें कई ऐसे मॉडल भी शामिल हैं, जिनकी डिमांड हाई है। ये अपनी-अपनी कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी हैं। जैसे, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा XUV700, MG हेक्टर, MG हेक्टर प्लस जैसे कई मॉडल इस लिस्ट का हिस्सा है। चलिए इनके बारे में जानते हैं।1. महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (हाई ट्रिम्स में 6 एयरबैग)कीमत: 13.20 लाख से 24.17 लाख रुपए स्कॉर्पियो N के एंट्री-लेवल वैरिएंट में केवल 2 एयरबैग मिलते हैं, लेकिन Z8 S ट्रिम (16.59 लाख रुपए) से आगे, इस लैडर-फ्रेम SUV में 6 एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा, स्कॉर...