नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- टाटा कर्व (Tata Curvv) पहले से ही मार्केट में काफी चर्चा में है। ये कार अपने स्टाइल, फीचर और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज की वजह से डिमांड में है। कीमतों में हाल ही में हुई GST कटौती (67,200 रुपये तक) के बाद यह SUV और भी आकर्षक बन गई है, जिसके चलते इसका वेटिंग पीरियड अब पहले से ज्यादा बढ़ गया है। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि इस कार को लेने पर अभी कितना इंतजार करना पड़ेगा? यह भी पढ़ें- गजब! हर महीने करीब 14000 से लोग खरीद रहे मारुति की ये SUVनवंबर 2025 में टाटा कर्व का वेटिंग अगस्त 2025 में इसका वेटिंग पीरियड 1 महीने से 2 महीने तक था। वहीं, मुंबई में इसका वेटिंग 2 महीने तक है। लेकिन, अब नवंबर 2025 में टाटा कर्व (Tata Curvv) का वेटिंग पीरियड 8 से 12 हफ्ते हो गया है। इसका मतलब है कि इसे घर लाने के लिए 2 महीने से 3 महीने तक...