नई दिल्ली, मई 14 -- पांच साल लिव इन में रहने के बाद एक लड़के ने चुपके से अपनी शादी तय कर ली। लड़का और लड़की के बीच संपर्क की शुरुआत फोन पर बातचीत से हुई थी। लड़के की शादी तय होने के बाद सारी तैयारियां मुकम्मल हो गई थीं। मंगलवार को बारात जानी थी। भनक लगते ही प्रेमिका पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने लड़के को बुलाया तो, दुल्हन पक्ष के लोग भी पहुंच गए। प्रेमिका की बातें सुनकर वे भी हैरान रह गए। उन्हें जरा भी एहसास नहीं था कि जिसके साथ वे अपनी बेटी की शादी करने जा रहे हैं वह पांच साल से किसी और लड़की के साथ लिव इन में रह रहा था। तीनों पक्षों की सारी बातें सुनने के बाद पुलिस ने समझौता कराया। तय हुआ कि लड़का प्रेमिका के साथ ही रहेगा और किसी अन्य से शादी नहीं करेगा। लड़के से बेटी की शादी करने वालों ने भी पुलिस को तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुस...