संवाददाता, जून 24 -- यूपी के फतेहपुर जिले की ये कहानी आपको हैरान कर देगी। यहां राधा नगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी पर पांच शादियां करने और अब अपने ही देवर के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पांच शादियों के बाद भी उसकी पत्नी का मन नहीं भरा। उसने अपने देवर के साथ भी संबंध बना लिए। यही नहीं उसके (पति के) माता-पिता को घर से निकाल भी दिया है। परेशान पति ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक पंकज अग्रहरी सब्जी विक्रेता है। उसने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2024 को बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही पत्नी का व्यवहार बदल गया। पंकज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले से चार शादियां कर चुकी ह...