देहरादून, जनवरी 19 -- 5 वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स का आयोजन 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। यह जानकारी खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने दी। डॉ. रावत ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें 30, 40, 50, 60 और 70 प्लस से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। फाउंडेशन के महासचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह ने आयोजन की औपचारिक सूचना पत्र के माध्यम से दी है। डॉ. रावत ने कहा कि पिछले चार वर्षों से उत्तराखंड के मास्टर्स खिलाड़ी फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित विभिन्...