मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने मुंगेर जिले के विभिन्न बालू घाटों की आगामी 5 वर्षों की बंदोबस्ती के लिए एक बार फिर ई-नीलामी की अधिसूचना जारी की है। यह नीलामी बिहार बालू खनन नीति-2019 एवं बिहार खनिज (समनुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली-2019 के तहत पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। आगामी 23 मार्च को मुंगेर जिले के कुल 22 बालू घाटों का ई-ऑक्शन प्रस्तावित है। गौरतलब है कि, इन बालू घाटों की नीलामी को लेकर इससे पूर्व भी कई बार प्रयास किए जा चुके हैं। लगभग दो महीने पहले भी ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अपेक्षित भागीदारी नहीं मिलने के कारण यह प्रक्रिया सफल नहीं हो सकी थी। किसी भी इच्छुक बोलीदाता ने तब रुचि नहीं दिखाई थी। ऐसे में विभाग द्वारा पुनः नीलामी की प्र...