नई दिल्ली। पीटीआई, मार्च 15 -- दिल्ली पुलिस ने 23 साल के एक युवक को महिलाओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को इसका जानकारी दी। आरोपी महिला की एडिटेड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। अमृतसर निवासी आरोपी माधव सिंह ने कथित तौर पर एक महिला से पांत लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर उसने पेमेंट नहीं की तो वह तस्वीरों को ऑनलाइन सर्कुलेट कर देगा। पुलिस ने एक बयान में कहा कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने के बाद उसके पास से एक फोन बरामद किया गया, जिसमें कई छेड़छाड़ वाली तस्वीरें थीं। पूछताछ के दौरान, माधव ने कथित तौर पर अपराध कबूल करते हुए कहा कि उसने महिला को 'मनोरंजन' के लिए ब्लैकमेल किया। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.