नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- Integrated Industries Share: शेयर बाजार में कभी-कभी ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो निवेशकों को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही कमाल पेनी स्टॉक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने किया है। बीते 5 साल में इस शेयर ने करीब 60,380% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। कभी महज Rs.0.05 में मिलने वाला यह शेयर आज Rs.30 के पार पहुंच चुका है। अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें Rs.1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू Rs.6 करोड़ से ज्यादा होती। हालांकि हालिया उतार-चढ़ाव भी दिखा है। पिछले एक महीने में शेयर 28%, तीन महीने में 63% और छह महीने में 25% चढ़ा है, लेकिन एक साल में करीब 6% की गिरावट भी दर्ज की गई है। आज मंगलवार को कंपनी के शेयर की कीमत 30.45 रुपये है।क्या है डिटेल बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने 9 दिसंबर 2024 को Rs.36.38 का 52-हफ्ते का ...