नई दिल्ली, फरवरी 15 -- टोयोटा के पोर्टफोलियो में हिलक्स एक पॉपुलर पिकअप है। ऐसे मं कंपनी इस महीने यानी फरवरी 2026 में इसे खरीदने पर 1.10 लाख रुपए तक के फायदे मिलेंगे। कंपनी इसके सभी वैरिएंट पर 80,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 30.40 से 37.90 लाख रुपए तक है। इसे STD, High और High AT वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इस पिकअप के कुल तीन वैरिएंट स्टैंडर्ड मैनुअल, हाई मैनुअल और हाई ऑटोमैटिक आते हैं। बता दें कि नॉर्थ अमेरिकी मार्केट में पिकअप ट्रक की डिमांड हाई है। वहीं, भारतीय बाजार में भी इसे पसंद करने वाले ग्राहक हैं। इसमें 470 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।टोयोटा हाइलक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस भारतीय बाजार में हाइलक्स को डबल-कैब बॉडी स्टाइल के साथ मिलता है। फ्रंट में हाइलक्स...