घाटशिला, मई 4 -- गालूडीह। घाटशिला अनुमंडल में ऐसे ही एंबुलेंस की संख्या कम है।दुर्घटना होने और बीमार को ले जाने के लिए लोगों को सरकारी एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ता है।वही घाटशिला प्रखंड के गालूडीह में विगत 5 दिनों से एंबुलेंस का चक्का पंचर होने के बाद खराब पड़ा हुआ है।यह एंबुलेंस किस अस्पताल का है इसकी जानकारी नहीं है पर घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र का एंबुलेंस बताया जा रहा है। ऐसे ही एंबुलेंस की संख्या कम है। लोग मजबूर होकर प्राइवेट गाड़ियों का सहारा ले रहे हैं। समय पर घायलों को एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है।वहीं एंबुलेंस की सेवा कम होने पर लोगों को इंतजार करना पड़ता है अगर इस तरह एंबुलेंस खराब होने पर पड़ा रहेगा तो जनता को इसका लाभ कैसे मिल सकेगा। एंबुलेंस 5 दिनों से खराब पड़ा है पर सुधि अभी तक कोई नहीं ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.