गढ़वा, मई 11 -- गढ़वा। भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए जम्मू कश्मीर जाने से लोग खुद को परहेज कर रहे हैं। पिछले 5 दिनों से गढ़वा रेलवे स्टेशन से जम्मू कश्मीर के लिए एक भी टिकट नहीं हुआ। वहीं पंजाब-चंडीगढ़ जाने वाले कई लोगों ने टिकट को रद्द भी कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद भी इक्के दुक्के लोग ही जम्मू कश्मीर के लिए टिकट कराए हुए हैं। स्टेशन मास्टर ने बताया कि जम्मू कश्मीर के लिए पिछले कुछ दिनों से टिकट नहीं हुई है। अब तक अमरनाथ जाने के लिए जम्मू कश्मीर के लिए लोग टिकट कराते थे। अबकी बार उसमें काफी गिरावट देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...