चतरा, दिसम्बर 5 -- चतरा, संवाददाता। चतरा पुलिस शुक्रवार को सदर और कुंदा थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के विनष्टीकरण को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र के मसुरियातरी गांव में तीन एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया। वहीं कुंदा थाना क्षेत्र के बंठा गांव के समीप दो एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार चलाया गया। मालुम हो कि इन दिनों जिले में अवैध अफीम की खेती के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अवैध अफ़ीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया जा रहा है। अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान भी की जा रही है, साथ ही उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। चतरा पुलिस ने आमजनों से अपील कि की अवैध अफ़ीम की खेती न करें तथा किसी भ...