रुद्रप्रयाग, जुलाई 18 -- जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार को अगस्त्यमुनि में सामान्य एवं मतपेटी हैंड साउंड प्रशिक्षण का अंतिम दिन संपंन हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, मास्टर ट्रेनर एवं मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट तथा द्वितीय मास्टर ट्रेनर मनोज बिष्ट मौजूद थे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र में कुल 506 में से 499 द्वितीय मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जबकि 55 सेक्टर और 13 जोनल अधिकारी भी प्रशिक्षण में शामिल रहे। अगस्त्यमुनि ब्लॉक में कुल 13 सेक्टर, 3 रिजर्व सेक्टर, 3 जोनल और 2 रिजर्व जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जखोली ब्लॉक में 17 सेक्टर, 4 रिजर्व सेक्टर, 2 जोनल और 2 रिजर्व जोनल अधिकारी हैं। ऊखीम...