गिरडीह, जनवरी 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर के 49 ऐसे बड़े बकाएदार, जिनका होल्डिंग टैक्स 30 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक बकाया है, उन्हें नगर निगम कार्रवाई की सूची में शामिल कर इनके बैंक खातों को सीज करवाने की तैयारी कर रही है। इन बकाएदारों को बकाया होल्डिंग टैक्स देने के लिए नगर निगम अबतक तीन नोटिस भेज चुकी है, लेकिन इनके द्वारा न बकाया होल्डिंग की राशि जमा की गई और न ही इसके प्रति दिलचस्पी दिखाई जा रही है। बाध्य होकर नगर निगम को ऐसे बकायेदारों के बैंक खाते को सीज करवाने जैसे वसूली करने का नया हथकंडा अपनाना पड़ रहा है। हालांकि विभागीय सूत्र का कहना है कि बैंक खाते को सीज करवाने से पहले निगम बकाया होल्डिंग जमा करने का एक मौका दे सकती है। 19 को बैंकों के साथ होगी बैठक: बकाया होल्डिंगधारियों के मुद्दे पर नगर निगम 19 जनवरी को बैंकों के स...