आजमगढ़, अप्रैल 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में 21वीं राष्ट्रीय पशुधन गणना के लिए शासन स्तर से निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी 488 गांव और वार्डों में पशुधन गणना का कार्य पूरा नहीं हो सका। कुल 4449 गांव और वार्ड के सापेक्ष 29 अप्रैल तक 3961 गांवों में ही गणना का कार्य पूरा हो सका है। जनपद में 21वीं राष्ट्रीय पशुधन गणना की शुरुआत एक दिसंबर से होनी थी। प्रक्रिया में देरी के चलते 9 दिसंबर 2024 से गणना का कार्य शुरू हुआ। पशुधन गणना के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पालतु पशु-पक्षियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाना है। पशुधन गणना पूरी करने के लिए शासन की तरफ से 30 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था। गणना करने वालों को गांव से लेकर शहर के हर घर में मौजूद पालतु पशु-पक्षियों का ब्योरा सरकारी अभिलेखों में दर्ज करने की जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.