साहिबगंज, जनवरी 7 -- साहिबगंज। मोटे अनाज यानी मिलेट खेती के मामले में जिला में 1978 आवेदन को सही पाया गया है। सत्यापन के बाद 4878 एकड़ में मोटे अनाज की खेती की पुष्टि हुई है। जिला मिलेट मिशन समिति की बैठक में इसपर मुहर लगी है। जल्द ही संबंधित किसानों को डीबीटी के माध्यम से प्रति एकड़ तीन हजार रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। एक किसान को अधिकतम पांच एकड़ में मिलट खेती के लिए भुगतान किया जाएगा। मोटे अनाज में रागी, ज्वार, बजरा, गोंदली, कोदो, सावां, कुतकी आदि आता है। जानकारी के मुताबिक इस मौसम में 3363 किसानों ने मोटे अनाज की खेती के लिए भुगतान को विभाग के पास आवेदन किया था। आवेदन करने वालों किसानों ने 9955 एकड़ में मोटे अनाज की खेती करने का दावा किया गया था। आवेदनों की जांच व सत्यापन के बाद जिला मिलेट मिशन समिति से 1978 आवेदन में उल्लेखित दावे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.