रुद्रपुर, मार्च 11 -- किच्छा, संवाददाता। पुलिस ने कच्ची शराब बेच रही नाबालिग से 48 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कानूनी कार्यवाही के बाद पुलिस ने आरोपी को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया। बीते सोमवार पुलिस को सूचना मिली कि एक 17 वर्षीय बच्ची बंडिया रेलवे कालोनी में कच्ची शराब बेच रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर छापा मार दिया। पुलिस ने मौके से 48 लीटर कच्ची शराब बरामद की। उसके नाबालिग होने के कारण पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद आरोपी को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.