बरेली, सितम्बर 11 -- सीबीगंज स्थित लोहिया विहार कॉलोनी में बिना अनुमति 48 पेड़ काटे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को गंभीर मानते हुए वन विभाग ने सोसाइटी के संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के खिलाफ केस (चालान) कर दिया है। वहीं नगर निगम भी सख्ती के मूड में है। लोहिया विहार कॉलोनी के पार्क में पेड़ों की कटाई का मामला गरमा गया है। नगर निगम के सुपरवाइजर व हेडमाली की रिपोर्ट में सामने आया कि कॉलोनी में करीब 30 से 35 पेड़ बिना अनुमति काटे गए। जबकि वन विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि 48 पेड़ों को काटा गया है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचे कॉलोनीवासियों से बातचीत की तो जानकारी मिली कि पेड़ काटने का कार्य कॉलोनी समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, सचिव विनय खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार तथा अन्य पदाधिकारियों के द्वारा पेड़ो...