बांका, सितम्बर 7 -- 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाया सावित्री देवी हत्याकांड, मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि आनंदपुर थाना क्षेत्र के आमजोरा गांव में बीते बुधवार रात हुई सावित्री देवी हत्या कांड का पुलिस ने महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य अभियुक्त एवं मृतका के पति शिवचरण दास (उम्र 40 वर्ष, पिता स्व. रीगो दास, निवासी आमजोरा) को कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार जंगल से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 91/25 दिनांक 04/09/2025 दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद अब मामले से जुड़े अ...