पटना, अप्रैल 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा है कि अब वे एनडीए को छोड़कर आरजेडी के साथ महागठबंन में नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने 48 घंटे में दूसरी बार अपनी बात दुहराई है। शनिवार को पटना में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान उन्होंने यह बात कही। इससे पहले मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में उन्होंने इधर उधर नहीं जाने का संकल्प लिया था। राजद ने सीएम के बयान पर तंज कसते हुए सवाल पूछा है कि नीतीश कुमार बार बार सफाई क्यों दे रहे हैं। शनिवार को पटना में जेडीयू पविध प्रकोष्ठ का सम्मेलन था जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्य भर से पहुंचे अधिकवक्ताओं को उन्होंने संबोधित किया और दावा किया कि बिहार में फिर से एनडीए की जीत होगी। उन्होंने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.