इंफाल, जून 1 -- Manipur Heavy Rain and Flood: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। बीते 48 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। जलभराव से इंफाल समेत कई इलाके प्रभावित हैं, जबकि सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। मणिपुर में बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं और 883 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि नदियों के उफान पर आने और तटबंधों के टूटने से राजधानी इंफाल और इंफाल पूर्व जिले में हालात बिगड़ गए हैं।800 लोगों का रेस्क्यू राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का ज...