श्रावस्ती, जुलाई 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। संपूर्णता अभियान कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, एमएलसी डा प्रज्ञा त्रिपाठी व सीडीओ शाहिद अहमद ने दीप प्रज्वलित अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के तहत अभियान के सफल संचालन पर 47 अधिकारियों को मेडल व 158 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सम्पूर्णता अभियान चलाया जा रहा है। एमएलसी डा प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की ओर से अनेक जनकल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं। संपूर्णता अभियान से पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंच सकें। सीडीओ ने बताया कि गत वर्ष माह जुलाई 2024 से 30 सित...