नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर में पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला फातिमा बीवी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 45 सालों से भारत में रह रही थीं। मूल रूप से पाकिस्तान के रावलपिंडी की रहने वाली फातिमा 1980 में अपने पिता के साथ पर्यटक वीजा पर भारत आई थीं और उसके बाद चंदननगर में एक बेकरी मालिक मुजफ्फर मलिक से शादी कर ली थी। उसके परिवार में अब दो बेटियां हैं, जो दोनों शादीशुदा हैं। पुलिस के मुताबिक, फातिमा 1980 में भारत आई थीं, लेकिन एक साल बाद ही वह लापता घोषित कर दी गईं और तब से वे यहां रह रही थीं। हाल ही में केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया, जिसके बाद फातिमा के बारे में जानकारी जुटाई गई और उसे शनिवार को चंदननगर के कुथिर मठ इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। चंदननगर पुलिस आयुक्ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.