बगहा, अप्रैल 7 -- बेतिया,हिटी। जिले के अलग अलग अनुमंडल व प्रखंड क्षेत्रों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया गय। इस अवसर पर कई जगह कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र और माला से सम्मानित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। बगहा में भाजपा ने अपना 45 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान जिला कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडातोलन कर स्थापना दिवस मनाया। साथ ही साथ पार्टी के वरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री भारत सरकार सतीश चन्द्र दुबे और बगहा विधायक राम सिंह ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। ...