औरैया, जनवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को राजकीय चिकित्सालय चिचौली में 45 व्यावसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें डॉक्टरों ने 18 चालकों की आंखों में कमी होने की पुष्टि की। कार्यक्रम में राहवीर योजना की जानकारी भी दी गई, जो 21 अप्रैल 2025 से लागू है और 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। मौके पर उपस्थित चालकों व अस्पतालकर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें योजना और सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। समापन समारोह 31 जनवरी को आयोजित होगा। इसी दिन परीक्षण के दौरान चिन्हित चालकों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। इधर, परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 8 जनवरी से 14 जनवरी तक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातचीत के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.