दुमका, अप्रैल 9 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। तालझारी थाना क्षेत्र के कुशमाहा जंगल से एक 45 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान कुशमाहा गांव के निवासी रीना देवी के रुप में हुई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार महिला कुशमाहा गांव के सुनसान इलाके में मृत पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी जैसे ही तालझारी थाना की पुलिस को मिली,वैसे ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। फिंगर प्रिंट के एक्सपर्ट एवं फोरेंसिंक की टीम को बुलाया गया। घटना स्थल की वीडियो ग्राफी की गई। पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की रात को बिना कुछ बताएं घर से निकल गई थी। परिजनों ने रात में उसकी खोजबीन भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह जंगल में महिला का ...