अररिया, जून 18 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। फरीदाबाद पुलिस ने नरपतगंज की मदद से सोमवार की रात्रि संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर रेवाही से 45 लाख चोरी मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। कार्रवाई पूरा होने के बाद फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को अपने साथ फरीदाबाद ले गई। गिरफ्तार आरोपी रेवाही पंचायत के वार्ड संख्या 16 रहीमपुर निवासी कमरे आलम बताया जाता है। फरीदाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमरे आलम वर्षों से परिवार के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर दूध डेयरी में मजदूरी किया करता था। कुछ माह पूर्व परिवार को अपने घर नरपतगंज लाकर छोड़ दिया। उसके बाद अकेले फरीदाबाद में रहने लगा। डेयरी में रखें नगद व जेबरात सहित 45 लाख रुपए के संपत्ति लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाना फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज की ग...