प्रयागराज (नैनी), मार्च 5 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में महाकुम्भ में 30 करोड़ कमाई करने वाले एक नाविक परिवार की सफलता की कहानी सुनाई। सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया था पर गुरुवार को अरैल का महरा परिवार मीडिया के सामने आया है। गुरुवार को दिनभर अरैल स्थित पिंटू महरा के घर पर मीडियाकर्मियों की जमघट रही। परिवार के सदस्य महाकुम्भ में हुई कमाई से गदगद हैं और वे इस कमाई के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए इसे गंगा मइया की असीम कृपा बता रहे हैं। महरा परिवार बहुत बड़ा है, जिसमें कुल 100 सदस्य हैं और इस परिवार में 130 नावें हैं। यही इस परिवार का मुख्य व्यवसाय है। इस परिवार के सदस्यों का कहना है कि सीएम जितनी बता रहे हैं, उतनी ही कमाई हुई लेकिन परिवार बड़ा है, किसी एक को यह पैसा नहीं मिला, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.