बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- 45 दिनों में रुपए डबल करने का झांसा देकर ग्रामीण से 61 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर से जुड़ा है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुलावठी पुलिस ने पुलिस ने बैंककर्मी सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। खुशहालपुर गांव निवासी उस्मान खां ने बताया कि उसका गांव मंडावली थाना जहांगीराबाद निवासी लोकेंद्र चौधरी के यहां पर आना जाना था। लोकेंद्र ने उन्हें 45 दिनों में पैसे डबल करने का लालच दिया। उस्मान ने उसकी बात पर विश्वास करते हुए 61 लाख रुपये दे दिए। लेकिन ग्रामीण पीड़ित को जब आरोपी लोकेंद्र को रुपए दिए काफी दिन बीत गए तब कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। जब उसने रुपयों का तकादा किया तो लोकेंद्र चौधरी ने 13 अगस्त 2024 को पचास लाख रुपये तथा 26 जुलाई 2024 को सात लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.