नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राजौरी गार्डन पुलिस ने चोरी के मामले में 440 ग्राम सोना और नकद बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दराड़े शरद भास्कर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी 25 वर्षीय कुंदन अनिल पाटिल, नागपुर का निवासी है। बरामद गहनों में सोने का हार, बाजूबंद, दो बालियां, तीन अंगूठियां, दो चेन, एक हार वाला चेन, 41 हजार नकद, मोबाइल फोन और अन्य छोटे सोने के गहने शामिल हैं। मामले की शिकायत चार फरवरी को मिली थी। शिकायतकर्ता, जो ट्रांसजेंडर हैं, ने बताया कि दो फरवरी को राजौरी गार्डन में ट्रांसजेंडर कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उनके शिष्य ने गहने और नकद चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी का घर नागपुर में तलाशा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। तकनीकी टीम की मदद से चार दिनों की जांच के बाद कुंदन को पकड़ लिया गया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.