आगरा, मई 9 -- 44 साल से लंबित मुकदमे में न तुम जीते न हम हारे की तर्ज पर दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर अदालत में प्रस्तुत किया। अपर जिला जज महेश चंद वर्मा ने समझौता स्वीकार कर पत्रावली दाखिल दफ्तर करने के आदेश दिए। एक पक्ष के गीतम सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह धाकरे एवं दूसरे पक्ष के भरत सिंह की ओर से अधिवक्ता आदर्श कृष्ण भारद्वाज ने सकारात्मक पहल की। ग्राम घिलोय फतेहपुर सीकरी निवासी भरत सिंह, विजय सिंह, कप्तान सिंह एवं भूपेंद्र सिंह एवं गीतम सिंह निवासी चोमा शहापुर के मध्य वर्ष 1981 से जमीन विवाद के बाबत अदालत में सिविल वाद लंबित चल रहा था। दोनों पक्ष विगत 44 वर्ष से तारीख पर तारीख लेकर कोर्ट से चले जाते थे। लंबे चले मामले से परेशान होने एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ता द्वारा आपसी वैमनस्य समाप्त कर उनके समक्ष आपसी सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.