मैनपुरी, जनवरी 3 -- शहर के मोहल्ला अवध नगर में 44 वर्षों से संचालित उप डाकघर को बंद कर दिया। डाक विभाग ने उप डाकघर को बंद कर दूसरे डाकघर में मर्ज कर दिया है। जिससे उप डाकघर से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया और उप डाकघर को मर्जकर बंद न किए जाने की मांग की। लोगागें ने चेतावनी दी कि यदि अवधनगर उप डाकघर बंद कर दिया गया तो वह अपने खातों को बंद करवा देंगे। शहर के मोहल्ला अवध नगर निवासी लोगों ने शनिवार को विरोध कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है अवधनगर में उप डाकघर 44 वर्षों से संचालित हो रहा है। लेकिन डाक विभाग ने अचानक से इस उप डाकघर को बंद कर दिया। डाक विभाग ने इसका कोई नोटिस भी खाताधारकों को नहीं दिया और न ही उप डाकघर पर कोई नोटिस चस्पा किया। दो जनवरी को लोग उप डाकघर प र लेनदेन के लिए पहुंचे तो उनका लौटा दिया गया और कहा गया कि ये उप डाकघर बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.