राकेश तिवारी, जून 3 -- पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर 43 सालों से अलीगढ़ में रहने वाली महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने पर नगर निगम ने आपत्ति जाहिर की है। भारतीय नागरिकता नहीं होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने से इनकार कर दिया है। कराची निवासी शबाना अलीम 1981 में लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) पर अलीगढ़ आईं थीं। वह दोदपुर सिविल लाइन में रहती थीं। अलीगढ़ में ही उनका निकाह हुआ। 10 दिसंबर 2024 में उनकी मृत्यु हो गई है। मरने तक कराची निवासी शबाना अलीम को भारतीय नागरिकता नहीं मिल पाई थी। मृतक शबाना अलीम की बेटी आयेशा अनवर ने नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। मामले में एलआईयू, पुलिस प्रशासन की भी जांच हुई। नगर निगम के जोनल सफाई इंस्पेक्टर ने भी मामले में रिपोर्ट लगाई। स्थानीय पार्षद वार्ड 75 मेडिकल कालोनी सबा खान ने भी मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.